logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर


नागपुर: अफ्रीकी देशों में तबाही मचा रहे खतरनाक इबोला वायरस को लेकर अब भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इबोला प्रभावित देश युगांडा से नागपुर पहुंची 47 वर्षीय व्यक्ति को एहतियातन नागपुर महानगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटाइन किया है। इस खबर के सामने आते ही शहर में चिंता और चर्चा का माहौल बन गया है।

अफ्रीकी देश कांगो इबोला वायरस से जूझ रहा है। वर्तमान में देश के अंदर 170 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं, वहीं दूसरी 1000 से ज्यादा संदेहास्पद मामले परप्रलंबित हैं। 

दुनिया भर के कई देशों की तरह भारत भी इबोला को लेकर हाई अलर्ट पर है। एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है और प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नागपुर पहुंची महिला को फिलहाल निगरानी में रखा गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

हालांकि, अब तक महिला में इबोला संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। स्वास्थ्य विभाग लगातार महिला की जांच और मॉनिटरिंग कर रहा है।

इबोला वायरस को दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में गिना जाता है। यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क और बॉडी फ्लूइड्स से फैलता है। अफ्रीकी देशों में इस वायरस ने हजारों लोगों की जान ली है, जिसके कारण पूरी दुनिया सतर्क है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला को वैश्विक महामारी घोषित को हुई है। इसी के साथ दुनिया भर के देशों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

भारत में भी अलर्ट

इबोला कोरोना महामारी से भी खतरनाक वायरस है। अफ्रीकी देश युगांडा में इस महामारी से इस वर्ष 170 लोग मर चुके हैं। डब्लूएचओ की चेतावनी के बाद भारत सरकार ने सतर्क रहने का आदेश सभी राज्यों को दिया है। इसी के साथ तमाम एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने का निर्देश जारी किया है। इसी के तहत नागपुर में भी एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग हो रही है।

यात्री में नहीं कोई लक्षण

23 मई को महिला वाया मुंबई से नागपुर पहुंची थी। प्रशासन को जानकारी मिलते ही महिला को 23 मई को क्वारतिन कर दिया गया। लगातार महिला पर नागपुर मनपा की टीम नजर गड़ाए बैठे हैं। वहीं दूसरी तरफ मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, महिला में कोई लक्षण नहीं है। उसका लगातार मॉनिटर किया जा रहा है।