logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधायक से महंगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव


नागपुर: क्या किसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव विधायकी चुनाव से  महंगा हो सकता है.जी, नागपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) के चुनाव 9 दिसंबर को हैं। और यह चुनाव विधायक के होने वाले चुनाव से भी महंगा हो सकता है.  डीबीए का यह चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार पानी की तरह पैसा बहाने के लिए तैयार हैं। इस चुनाव में डीबीए अध्यक्ष पद के प्रचार के लिए होने वाले खर्च के आंकड़ें बटोरे, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सिर्फ डीबीए के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए एक-एक उम्मीदवार करीब 50 लाख रुपए तक खर्च करने को तैयार है। चुनावी दृष्टिकोण से देखें, तो 50 लाख कोई मामूली रकम नहीं है। देश के निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा तय कर रखी है, जिसके तहत किसी बड़े राज्य में विधायक का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार अधिकतम 40 लाख रुपए खर्च कर सकते हैं, वहीं छोटे राज्य में विधायक का चुनाव लड़ने के लिए खर्च सीमा 28 लाख रुपए है। इन चुनावों की डीबीए अध्यक्ष पद से तुलना करें, तो कहना गलत नहीं होगा कि डीबीए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना विधायक का चुनाव लड़ने से भी महंगा है।