logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Yavatmal: कोरी अफवाह ने बाजार किया बंद, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज


यवतमाल: जिले के पुसद तहसील के शेमबलपिंपरी में सोशल मीडिया पर एक कोरी अफवाह के कारण तनाव की स्थिति बन गई है। आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद दो गुटों के बीच तनाव पैदा हो गया। एक दूसरे पर पत्थर फेंके गए। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 

ज्ञात हो कि, पिछले साल मकर संक्रांति के दौरान ही नेम प्लेट को लेकर हुए विवाद को लेकर यहां दंगा हो गया था। इसी को लेकर शुक्रवार की सुबह गांव के एक युवक ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर पिछले साल की घटना को दोहराने की कोशिश की। यहां के कुछ युवक इसकी जानकारी देने खंडाला थानेदार के पास गए। इस दौरान थानेदार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांति की अपील की।

तीन के खिलाफ मामला दर्ज

लेकिन आज अफवाह फैलाई गई कि गांव में नेम प्लेट वाली 'उस' विवादित जगह पर पथराव हो रहा है। उसके बाद गांव में हंगामा मच गया और पूरा बाजार बंद हो गया। फिलहाल शेंबलपिंपरी में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा हुआ है। खंडाला पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला युवक हैदराबाद में था, उसके किसी भी समर्थक को शाम तक गिरफ्तार नहीं किया गया।