logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर नागरिकों में उत्साह, मनपा आयुक्त ने दी अभियान की जानकारी


नागपुर: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नागपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नागपुर महानगर पालिका (NMC) द्वारा इस अभियान को सफल बनाने और जनसहभागिता को बढ़ाये जाने के लिए कई तरह के उपक्रम चलाये जा रहे है। नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त खुद इस अभियान को लेकर न केवल सक्रियता से सहभाग ले रहे है बल्कि हर कार्यक्रम में उपस्थित रह रहे है।

आजादी के अमृत महोत्सवी वर्ष के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार ने मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन किया है। इस अभियान के तहत देश भर में कई तरह के देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। देश की आने वाली पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम, उसके इतिहास और आजादी के स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सेनानियों के नाम अंकित शिलाफलक लगाए जा रहे है। शहर के गांधीबाग में स्थित पन्नालाल देवडिया स्कूल में इस शिलाफलक का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर खुद मनपा आयुक्त उपस्थित थे।

नागपुर महानगर पालिका द्वारा अपनी सभी स्कूलों में इसी तरह से सूचना फलक लगाए जा रहे है। मनपा आयुक्त ने मेरी माटी मेरा देश की जानकारी देते हुए इसके तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में मध्य नागपुर परिसर के उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का परिवार भी उपस्थित था जिन्होंने आजादी के आंदोलन में अपना अहम योगदान दिया। स्वतंत्रता आंदोलन में नागपुर शहर ने अहम भूमिका निभाई थी और इसमें मध्य नागपुर का सहयोग तो अतुलनीय था। नागपुर के पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी जो खुद इस कार्यक्रम में उपस्थित थे उन्होंने नागपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया और इस अभियान को शुरू किये जाने को लेकर प्रधानमंत्री का आभार माना।

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंच प्रण प्रतिज्ञा लिए जाने का अभी कार्यक्रम है जिसके तहत देशवासी पांच प्रतिज्ञा लेंगे। इस अभियान में नागपुर महानगर पालिका की स्कूलों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया और करीब 15 हजार छात्रों ने प्रतिज्ञा ली,इस कार्यक्रम का एक साथ मनपा की सभी 129 स्कूलों में आयोजन हुआ। खुद मनपा आयुक्त ने भी छात्रों के साथ प्रतिज्ञा ली।

देखें वीडियो: