logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में किन्नर अब नहीं कर सकेंगे जबरदस्ती उगाही,पुलिस ने लागू की धारा 144


नागपुर: नागपुर शहर पुलिस ने किन्नरों पर सख़्त रुख अपनाया है.पुलिस आयुक्तालय ने गुरुवार को एक प्रेस नोट जारी कर किन्नरों के ख़िलाफ़ सीआरपीएसी की धारा 144 लागू किये जाने का आदेश जारी किया है.इस आदेश के अनुसार अब किन्नर नागपुर शहर में पुलिस स्टेशनों,निवास स्थानों,व्यावसयिक प्रतिष्ठानों और सिग्नल में नागरिकों से पैसे नहीं मांग सकेंगे। इतना ही नहीं शादियों,उत्सवों,धार्मिक कार्यक्रम,जन्म या मृत्यु के अवसरों पर भी किन्नरों के जाने की पाबंदी रहेगी।पुलिस की इस प्रेस नोट में बताया गया है की यह दिखाई दिया है की तृतीयपंथी ( किन्नर ) अकेले या समूह में जाकर दबाव बनाते है यहाँ तक की अश्लील हरकतें कर नागरिकों से जबरदस्ती पैसे की उगाही करते है जो गैरकानूनी है.इसलिए तृतीयपंथीयों के लिए धारा 144 लागू रहेगी।जिसके तहत यह लोग बिना निमंत्रण के न कहीं जायेंगे और न ही किसी कार्यक्रम,सड़क या चौराहों पर नागरिकों से पैसे मांगेगे। पुलिस द्वारा कहा गया है की अगर इस आदेश का उल्लंघन करते हुए कोई पाया जाता है तो उस पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।