logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फडणवीस नामांकन मामला: अदालत में हुई सुनवाई, याचिकाकर्ता जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुए शामिल


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के मामले में आज सुनवाई हुई। एडवोकेट सतीश उके की याचिका पर सिविल एसोसिएट जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष यह सुनवाई हुई। कोर्ट ने सतीश उके को टेलीविजन सिस्टम के जरिए बहस करने की इजाजत दी थी।

एडवोकेट उके फिलहाल ईडी मामले में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ दिन पहले कोर्ट से टीवी सिस्टम के जरिए बहस कराने का अनुरोध किया था। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया। 

उके का आरोप है कि फडणवीस के खिलाफ 1996 और 1998 में दो मामले दर्ज किए गए थे। इन दोनों मामलों में उन्होंने कोर्ट से जमानत ली थी। हालांकि, उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन दाखिल करते समय इन मामलों की जानकारी नहीं दी थी। उके ने जेएमएफसी कोर्ट में याचिका दायर कर फडणवीस के खिलाफ कार्रवाई का आदेश देने का अनुरोध किया है।