logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गडकरी को धमकी देने मामले पर फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आरोपी का पता चला, जांच जारी


नागपुर: केंद्रीय मंत्री गडकरी को धमकी देने वाले की पुलिस ने पहचान कर ली है। आरोपी कर्नाटक के बेलगाम जिले में बंद है। वहीं से उसने फ़ोन पर केंद्रीय मंत्री को धमकी दी। वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा, "हमने धमकी देने वाले को ट्रेस कर लिया है। उससे पुलिस की पूछताछ जारी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि, उसने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे वह अकेला था और कोई भी शामिल है।"

फडणवीस रेशमबाग में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पत्रकारों ने उनसे इस मामले पर सवाल किया, जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। फडणवीस ने कहा, "नितिन गडकरी को धमकी दी गई थी।  हमने इसे ट्रेस किया और तुरंत पता चला कि यह फोन कर्नाटक के बेलगाम से आया। इसके बाद नागपुर पुलिस ने तुरंत बेलगाम पुलिस की मदद ली और बेलगाम पुलिस से चर्चा के बाद उसे ट्रेस कर लिया गया। इसके बाद जानकारी मिली की फ़ोन करने वाला जेल में बंद है और उसने वहीं से फ़ोन किया।"  

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "इसके साथ ही अब उसके पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा?, ''किसके जरिए उसने ऐसा किया और क्यों?, क्या उसके पीछे और कोई है? इसकी जांच पुलिस कर रही है। इस मामले में पुलिस हमारी मदद कर रही है।" उन्होंने कहा, "इस सारी जानकारी की जांच हमारी एक टीम ने की है। लेकिन जब तक किस उद्देश्य से यह किया गया यह पता नहीं चल जाता तब तक इसकी जांच जारी रहेगी।"

यह भी पढ़ें: 

  • आरोपी को जेल में मिल रही थी इंटरनेट की सुविधा, जेल कर्मचारी और अधिकारी कर रहे थे मदद!