logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आशीष NX में लगी आग, 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद; रिहायशी और संकरी जगह होने के कारण परेशानी


नागपुर: नागपुर शहर के गांधी गेट परिसर स्थित आशीष एनएक्स शोरूम में शनिवार सुबह करीब 8 बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, घटना के छह घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शोरूम तक पहुंचने का रास्ता बेहद संकरा होने और अंदर प्रवेश में कठिनाई के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग ने शोरूम के एक पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में घना धुआं फैल गया। आग और धुएं को बाहर निकालने के लिए शोरूम के पिछले हिस्से की दीवार भी तोड़नी पड़ी।

घटनास्थल पर दमकल, पुलिस और बचाव दल की टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर बैरिकेडिंग की गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित इस बड़े कपड़ा शोरूम में लगी आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।