logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

घर में बने गोदाम में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने नौ लोगों का किया रेस्क्यू


नागपुर: गर्मियों का मौसम में आग लगने की घटना लगातार बढ़ रही है। ऐसी ही घटना जरीपटका स्थित एक गोडाउन में आग लग गई। देखते ही देखते आग पुरे बिल्डिंग में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पहुंचा और घर के अंदर फंसे पांच लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। 

शहर में पिछले कुछ दिनों से बेहद तेज गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चूका है। गर्मी के दौरान शहर में आग की घटना भी बढ़ रही है। ऐसा ही घटना जरीपटका के महात्मा गांधी स्कूल के पास स्थित एक घर में स्थित गोदाम में आग लग गई। आग सोमवार आधी रात डेढ़ बजे लगी। आग देखते ही देखते पुरे बिल्डिंग में फ़ैल गई। जिस समय आग लगी उस समय घर में करीब नौ लोग मौजूद थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत घटना की जानकारी सुगत नगर केंद्र को दी गई।

जानकारी के आधार पर फायर फाइटर तुरंत मौके पर पहुंचे और घर में फंसे नौ लोगों का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किये लोगों में चार पुरुष, चार महिला और एक बच्चा शामिल रहा। घर के मालिक लक्ष्मणदास चंदवानी की डिस्पोजल की दूकान है। वहीं घर में ही उन्होंने गोदाम बना रखा था। इस हादसे में गोदाम में रखा 90 हजार से ज्यादा का माल जलकर ख़ाक हो गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आया है, लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है।