logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Vidarbha Weather Update: दिन के साथ रात में भी बरस रही आग, लगातार दूसरे दिन वर्धा-अकोला-अमरावती में तापमान 46 डिग्री के ऊपर


नागपुर: विदर्भ आग का गोला बन चूका है। विदर्भ के अधिकतर जिलों में तापमान 46 डिग्री के ऊपर चल रहा है। स्थिति ऐसी बन गई है कि, दिन के साथ साथ रात में  भी आग बरस रही है। बढ़ती गर्मी और जला देने वाली धुप से नागरिकों का जीना मुहाल हो चूका है। अमरावती, वर्धा और अकोला में लगातार दूसरे दिन तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, सोमवार को अमरावती जिले का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। वहीं वर्धा और अकोला में तापमान क्रमशः 46.5 और 46.3 डिग्री दर्ज हुआ। 

समूचा विदर्भ इस समय भीषण 'हीटवेव' की चपेट में है। सूरज के तीखे तेवरों ने विदर्भ को जैसे आग के गोले में तब्दील कर दिया है। हालात ये हैं कि अब केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी आग बरसा रही हैं। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं (लू) के कारण नागरिकों का घर से निकलना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों ने प्रशासन और जनता दोनों की चिंता बढ़ा दी है। 

अमरावती में गर्मी का 'तांडव'
सोमवार को विदर्भ के अधिकतर जिलों में तापमान ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अमरावती जिला पूरे क्षेत्र में सबसे गर्म रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

वर्धा और अकोला में भी 'रेड अलर्ट' जैसी स्थिति
गर्मी का प्रकोप केवल अमरावती तक सीमित नहीं है। वर्धा और अकोला में भी लगातार दूसरे दिन पारा 46 डिग्री के ऊपर बना रहा. वर्धा: 46.5 डिग्री सेल्सियस, अकोला: 46.3 डिग्री सेल्सियस. इन जिलों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग जरूरी काम होने पर ही पूरी तरह ढंककर बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 

अनुक्रमांक जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 
1.अकोला 46.328.3
2.अमरावती 46.626.1
3.भंडारा 4226
4.बुलढाणा43.630.5
5.चंद्रपुर 45.229.6
6.गोंदिया 4125.6
7.नागपुर 4525.2
8.वर्धा 46.527.8
9.वाशिम 44.425.4
10.गडचिरोली 43.227.2
11.यवतमाल 45.230

दिन के साथ रातें भी हुईं बेचैन
विदर्भ में इस बार गर्मी का मिजाज बदला हुआ है। गर्म हवाओं के कारण रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। देर रात तक चलने वाली गर्म हवाओं (Heatwave) के कारण लोगों को घरों के भीतर भी चैन नहीं मिल रहा है। कूलर और एसी भी इस भीषण गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं।