logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

दीक्षाभूमि सौन्दर्यकरण के विरोध में उतरे आंबेडकरी अनुयायी, परिसर में जमकर हंगामा; निर्माणकार्य में लगे उपकरणों में लगाई आग


नागपुर: दीक्षाभूमि सौन्दर्यकरण के विरोध में अंबेडकरी अनुयाई विरोध में उतर गए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में आंदोलनकारी दीक्षाभूमि में पहुंचे और आंदोलन शुरू कर दिया। देखते ही देखते आंदोलन हिंसक हो गया। आंदोलनकारियों ने निर्माणकार्य में लगे उपकरणों में आग लगा दी। यही नहीं आंदोलनकारियों को रोकने के लिए आये पुलिसकर्मियों पर पत्थर से हमला कर दिया। 

ज्ञात हो कि, राज्य सरकार ने दीक्षाभूमि के विकास कार्य और सौंदर्यीकरण का निर्माण किया था। जिसको लेकर राज्य सरकार ने 200 करोड़ की निधि भी मंजूर की थी। बीते वर्ष निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पहले चरण में पार्किंग और दीक्षाभूमि की सुरक्षा दिवार का निर्माण किया जाता रहा था। हालांकि, निर्माण को लेकर विरोध भी किया जा रहा था।

बिना आम लोगों की सहमति निर्माण कार्य शुरू

सोमवार को बड़ी संख्या में आंबेडकरी अनुयायी  दीक्षाभूमि पर पहुंचे और आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन धीरे धीरे हिंसक हो गया। आंदोलनकारियों ने निर्माण कार्य में लगे उपकरणों में पहले तोड़फोड़ की और फिर उसमे आग लगा दी। आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आंदोलन को देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल तुरंत मौके पर पहुंचे। बड़ी मशक्कत के बाद आंदोलनकारियों को शांत कराया जा सकता। वहीं इस घटना से परिसर में तनाव का माहौल है।आंदोलनकारियों का कहना है कि, बिना आम लोगों की सहमति लिए हुए निर्माण कार्य शुरू किया गया है। 

समिति ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

दीक्षाभूमि में हिंसा को देखते और मामले की गंभीरता को देखते हुए दीक्षाभूमि की देखरेख करने वाली डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति ने निर्माण कार्य को रोकने का निर्णय लिया है। जिसके बारे में उन्होंने एमएमआरडीए को पत्र लिखा कर जानकारी दे दी है।

आम सहमति के बाद शुरू होगा काम: फडणवीस
दीक्षाभूमि में चल रही निर्माण कार्य के विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने काम पर रोक लगा दी है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि, लोगों की जन भावना को देखते हुए हमने काम पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।  इसी के साथ फडणवीस ने यह भी कहा कि, जल्द ही सौन्दर्यीयकरण को लेकर बैठक की जाएगी और सभी की सहमति के साथ काम किया जायेगा।