logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ट्रेन के पैंट्री कार में कमर्शियल गैस से पक रहा था खाना,आरपीएफ ने की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर आरपीएफ को आजाद हिंद एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में कमर्शियल गैस के माध्यम  पकाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी.जिसके बाद शनिवार को आरपीएफ ने नागपुर इस सूचना की सत्यता की जाँच के लिए 12129 आज़ाद हिंद एक्सप्रेस के पेंट्री कार में छापा मारा जिसमे सूचना को सही पाया गया.ट्रेन का  रसोईयान चेक करने पर उक्त ट्रेन के रसोईयान के अंदर 02  कमर्शियल गॅस सिलेन्डर पाए गए। इसे लेकर पेंट्रीकार मैनेजर मुरैना निवासी पुलेंद्र सिंह से गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने के संबंध जब अधिकार पत्र या गैस इस्तेमाल करने का लायसन्स के बारे में पूछा गया तो उसने किसी तरह का लाइसेंस होने की बात से इनकार कर दिया।उसने कबूल किया की चोरी छुपे खाना बनाने हेतु गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था.आरपीएफ ने ट्रेन के पैंट्री कार के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है । इसी ट्रेन के भीतर आरपीएफ ने रसोई यान के पास एक  अवैध वेंडिंग करते हुए एक व्यक्ति को भी गिरफ़्तार किया है.