logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

21 महीने बाद पूर्व गृह मंत्री की घर वापसी,घर में सजाया गया


नागपुर: राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख शनिवार को लगभग 21 महीने बाद नागपुर आ रहे है.उनके स्वागत के लिए पार्टी के कार्यकर्त्ता और परिवार द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू है.नागपुर के सिविल लाइंस में स्थित देशमुख के निवास को स्वागत के लिए सजाया जा रहा है.अनिल देशमुख को अदालत ने सशर्त जमानत दी है.बीते दिनों उन्होंने मुंबई से बाहर जाने की अनुमति दी गई थी.इसी के बाद देशमुख शनिवार को नागपुर आ रहे है उनके आगमन को पार्टी के कार्यकर्त्ता यादगार बनाने के काम में जुटे हुए है.देशमुख के घर में रंग-रोगन शुरू है,स्वागत के लिए पोस्टर लगाए गए है.
इसके साथ ही देशमुख के समर्थकों और विदर्भ भर के कार्यकर्ताओं के बीच पम्पलेट बांटे जा रहे है.जिसमे बताया गया है की किस तरह से देशमुख को साजिश के तहत झूठे आरोपों में फंसाया गया.देशमुख नागपुर जिले की काटोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक है और उन पर राज्य का गृहमंत्री रहते हुए गंभीर आरोप लगे है.जिसकी सुनवाई अदालत में शुरू है.
सहपरिवार पहुंचेंगे नागपुर,सबसे पहले साईबाबा के करेंगे दर्शन 
देशमुख से जुड़े करीबियों ने बताया की वो सहपरिवार मुंबई से शनिवार दोपहर को 2 बजे नागपुर पहुंचेंगे। उनके पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ही कार्यकर्त्ता उनके जोरदार स्वागत करेंगे,इसके बाद बाद वह सबसे पहले वर्धा रोड स्थित साई मंदिर जायेंगे यहाँ से दर्शन करने के बाद देशमुख संविधान चौक पर जाकर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का अभिवादन करेंगे।