logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

निवेश के नाम पर नागपुर में फिर हुई जालसाली: 23 निवेशकों को लगाया पौने दो करोड़ का चूना


नागपुर: निवेश के नाम पर नागपुर में धोखाधड़ी का फिर ताज़ा मामला सामने आया है. अजनी पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. मामले की शिकायत महावीर नगर,जरीपटका निवासी 62 वर्षीय मिलिंद धावड़े और अन्य 22 निवेशकों द्वारा की गई है. और यहाँ पूरा प्रकरण 1 करोड़ 71 लाख 70 हजार रूपए की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है.

मिलिंद के मुताबिक आरोपी विप्पवकुमार प्रेमकुमार उके,अपूर्व  विप्पवकुमार उके,जनरलसिंह लोहिया जो एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के संचालक है उन्होंने 40 से 50 दिनों के निवेश पर 13 प्रतिशत की ब्याज दर से रक़म लौटने का वादा किया था. मिलिंद और अन्य 22 निवेशकों ने 15-6-2023 से 5-6-2020 के दौरान आरोपियों की फाइनेंस कंपनी में निवेश किया था. मिलिंद ने खुद पांच लाख रूपए का निवेश किया था.

आरोपियों द्वारा दी गई निवेश की अवधि समाप्त होने के बाद जब मिलिंद उनके पास अपनी रकम वापस लेने पहुंचे तो आरोपियों ने टालमटोल किया। आरोपी सतत निवेशकों के पैसे को लौटने को लेकर आना कानी करते रहे. बाद में तो गाली गलौज और मारपीट पर उतर आये. निवेशकों को जब खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन और जाँच प्रारंभ कर दी है.