logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 15 हजार के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट, सभी आरोपी फरार; अग्रसेन चौक की घटना


नागपुर: प्रॉपर्टी डीलिंग में मिले पैसो के विवाद में एक दोस्त द्वारा दूसरे दोस्त की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान परवेज शेख पापा मियां शेख (30, वाठोडा) निवासी के रूप में हुई है। इस मामले में तहसील पुलिस ने आरोपी परवेज याकूब खान (28, रजा जामा मस्जिद, वाठोडा) निवासी सहित छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। यह वारदात मंगलवार रात 12.15 बजे अग्रसेन चौक स्थित न्यू इरा ट्रेडिंग कंपनी के सामने हुई। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रवेज वाठोड़ा में एक सोडा फैक्ट्री में काम करता था और साथ में छोटे-मोटे प्रॉपर्टी में दलाली का  भी काम करता था। आरोपी परवेज याकूब खान उसका दोस्त है जो भी प्रॉपर्टी के खरीदी बिक्री में उसके साथ ही काम करता है। कुछ दिन पहले इन दोनों ने मिलकर एक प्रॉपर्टी का सौदा करवाया था और उससे मिले कमीशन के पैसों को लेकर उनमें विवाद चल रहा था। 

मंगलवार रात आरोपी परवेज खान ने मृतक परवेज शेख के दोस्त कलीम शेख के मोबाइल पर फोन कर पैसे लेने के लिए अग्रसेन चौक पर बुलाया। इसके बाद मृतक दोस्त की प्लेजर गाड़ी पर अग्रसेन चौक पहुंचा। रात करीब 12:15 बजे के दरमियान पहले से ही तैयारी में बैठे आरोपी परवेज खान ने अपने चार से पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर परवेज शेख पर तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय मृतक का दोस्त कलीम शेख भी वहीं मौजूद था, लेकिन मौका देकर वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसील पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर आरोपियों की तलाश करने लगी। मृतक और आरोपी दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं।