logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर बने हाइट बैरियर में अटका फ्यूल टैंकर, कल ही रात लगे अवरोधक हुए क्षतिग्रस्त


नागपुर: सोमवार देर रात सीताबर्डी के शहीद गोवारी फ्लाईओवर के दोनों छोर पर हाइट बैरियर स्थापित किए गए। इससे संकरे पुल पर भारी वाहनों से आने-जाने वालों को राहत मिली। लेकिन आज मंगलवार को एक फ्यूल टैंकर इस बैरियर में फंस कर अटक गया, जिससे हाइट बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बैरियर में फंसे इस फ्यूल टैंकर में रिलायंस कंपनी का 23,000 लीटर पेट्रोल भरा था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर को निकालने के लिए मौके पर दो अग्निशमन वाहनों को बुलाया गया है।

एक लम्बे इंतजार के बाद बीती देर रात ही इन हाइट बैरियर को लगाया गया था। शहीद गोवारी फ्लाईओवर पर सोमवार को दो बैरियर लगाए गए थे। इन अवरोधकों को संकरे पुल पर भारी वाहनों के आवागमन से परेशान अन्य वाहन चालकों को राहत देने के लिए लगाया गया था। 

इस तरह के अवरोधक लगाने के पिछले प्रयास विफल हो गए थे। हाल के दिनों में दो अलग-अलग मौकों पर पहले ही दिन भारी ट्रकों के कारण ये अवरोधक क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब एक बार फिर ऐसी घटना हो गई है। फिलहाल मौके पर दो फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचे हैं और टैंकर को निकालने का काम जारी है।