logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट


गड़चिरौली: जिले में माओवाद विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जंगल में गुप्त रूप से संचालित माओवादियों के हथियार निर्माण ठिकाने का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बनाने का सामान बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

गड़चिरौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंतिम प्रहार’ के तहत माओवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान 16 मई को आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पोमके-बिनागुंडा जंगल क्षेत्र में हथियार निर्माण और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई है। इसके बाद 21 मई को पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के नेतृत्व में विशेष अभियान दल, प्राणहिता टीम और बीडीडीएस जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

22 मई को जंगल क्षेत्र में तलाशी के दौरान लेथ मशीन, 12 बोर पाइप, इन्वर्टर, जनरेटर, बैटरियां, ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, सोलर पैनल और प्रेशर पंप सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, माओवादी इन उपकरणों का इस्तेमाल हथियार और विस्फोटक तैयार करने के लिए करते थे। चुनाव और नक्सल सप्ताह जैसे अवसरों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश के तहत यह सामग्री जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बरामद सभी सामान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधिरा, गोकुल राज जी. और उप पुलिस अधीक्षक विशाल नागरगोजे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक ने अभियान में शामिल जवानों की सराहना करते हुए इसे माओवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया।