logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gadkari Threat Call: कर्नाटक के बेलगाम से आया था धमकी देने वाला फोन, क्राइम ब्रांच की टीम हुई रवाना 


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से 100 करोड़ की फिरौती मांगने मामले और जान से मारने की धमकी मारने मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के बेलगाम से यह धमकी भरा फ़ोन आया था। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम बेलगाम के लिए रवाना हो गई है। 

देवनगर स्थित नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में शनिवार सुबह तीन फोन आए। जिसमे अज्ञात ने गडकरी से 100 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। केंद्रीय मंत्री को दिए धमकी के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मामले की जांच के लिए सायबर टीम को काम पर लगाया। इसी के साथ एटीएस सहित केंद्रीय एजेंसियां भी काम पर लग गई। कुछ ही समय में धमकी देने वाली की पूरी जानकारी सामने आ गई। 

दूसरे के नाम से लिया सिम कार्ड 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ़ोन कर्नाटक के बेलगाम जिले से आया था। जांच में पता चला की फ़ोन करने वाले ने दूसरे के नाम से नया सिमकार्ड ख़रीदा था। यह जानकारी मिलते ही नागपुर पुलिस ने तुरंत कर्नाटक पुलिस से संपर्क किया और पुलिस को बेलगाम में स्थान पर भेजने और वहां के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने में मदद मांगी। 

क्राइम ब्रांच की टीम हुई रवाना 

कर्नाटक पुलिस बेलगाम में मामले की जांच कर रही है वहीं खबर है कि क्राइम ब्रांच की एक टीम नागपुर से बेलगाम के लिए रवाना हो गई है। नागपुर पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।