logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में ‘उर्वरक परिसर परियोजना’ स्थापित करने ‘गेल’ ने दिखाई रुचि, गेल के डायरेक्टर ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात


मुंबई: गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने नागपुर जिले में एक उर्वरक परिसर स्थापित करने में रुचि दिखाई है। इस परियोजना पर गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक बैठक में चर्चा की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस परियोजना को लेकर सकारात्मक हैं और उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की और नागपुर जिले में उर्वरक परिसर की स्थापना के संबंध में चर्चा की। इस परियोजना से यूरिया एवं अन्य कृषि इनपुट का उत्पादन किया जा सकेगा, जिससे किसानों को ये उचित मूल्य पर मिल सकेंगे तथा किसानों का पैसा बचेगा और उन्हें कोई वित्तीय नुकसान भी नहीं होगा। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने ऐसी परियोजना में रुचि दिखाई है। इस परियोजना के माध्यम से नागपुर जिले के औद्योगिक और कृषि विकास में तेजी आएगी और किसानों, युवाओं और स्थानीय उद्यमियों को काफी अवसर मिलेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने आश्वासन दिया कि परियोजना स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में गेल के निदेशक राजीव सिंघल, कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक आनंद कापरे, उद्योग सचिव डॉ. पी. अंबलगन उपस्थित थे।