logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोरोना में विधवा होने वाली महिलाओं को दें व्यावसायिक प्रशिक्षण: डॉ. विपिन ईटनकर


नागपुर: कोरोना के समय जिले के अंदर जितनी भी महिलाएं विधवा हुई और बच्चों ने माता पिता खोये उनके लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन ईटनकर ने बड़ा निर्णय लिया है। ईटनकर ने कैसे बच्चों और महिलाओं को स्टार्टअप कार्यक्रम के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार दिलाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाने का सुझाव अधिकारीयों को दिया है। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में  जिला एक्शन दल, बाल कल्याण समिति व मिशन वात्सल्य योजना की बैठक हुई। जहां जिलाधिकारी ने यह आदेश दिया। 

इस बैठक में चाइल्ड लाइन समिति के निदेशक केशव वाल्के, बाल कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष छाया राउत, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अपर्णा कोल्हे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. इस अवसर पर निवृत्ति राठौड़, सहायक आयुक्त कौशल एवं उद्यमिता विभाग प्रभाकर हरडे, समिति सदस्य एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

तैयार करें सूची 

जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक निरीक्षण प्रतिवेदनों के माध्यम से अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की सूची तैयार करने के साथ ही  तहसीलदार व समूह विकास अधिकारियों को विधवाओं को विरासत अधिकार प्रमाण पत्र, संपत्ति अधिकार को लेकर सहयोग करने के निर्देश दिए। 

महिलाओं को दें योजनाओं का लाभ

उन्होंने ने तहसीलदारों को महिलाओं की संपत्ति का रिकॉर्ड रखना जरूरी का भी आदेश दिया। इसी के साथ उन तमाम महिलाओं को संजय गांधी योजना, श्रवण बाल योजना और इंदिरा गांधी निव्री योजना का लाभ तत्काल देने का भी आदेश दिया।