logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जीएमसी ने 108 संविदा कर्मचारियों को निकाला, भारतीय मजदूर संघ ने शुरू किया आंदोलन


नागपुर: नागपुर के जीएमसी अस्पताल में 108 संविदा कर्मचारियों को निकाल दिया गया है. इसके विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने आंदोलन की शुरुआत की है. इन आंदोलन के तहत नौकरी से निकाले गए कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स को वापस नौकरी में रखने की मांग की है.

नागपुर के जीएमसी अस्पताल से निकाले गए 108 अस्थाई कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. श्रमिकों की संस्था भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है. महाराष्ट्र इमारत व अन्य बांधकाम कामगार कल्याणकारी मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में ये आंदोलन किया जा रहा है. 

यादव के मुताबिक अटेंडेंट,प्यून और सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले इस कर्मचारियों को गलत तरीके से काम से निकाला गया है. जिन्हें न केवल वापस नौकरी पर रखा जाये बल्कि ये जिन एजेंसियों से संलग्न है उन पर कार्रवाई भी की जाये. यादव ने यह भी आरोप लगाया की एजेंसियों ने इन कर्मचारियों की तनख्वाह में भी गड़बड़ी की है, जिसे सरकार वसूल कर कर्मचारियों को लौटाए.

ओमप्रकाश यादव ने बताया की जीएमसी से निकाले गए इन कर्मचारियों की समस्या और मांग को प्रशासन और सरकार तक भी पहुंचाया गया है. उन्होंने खुद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस विषय से अवगत करवाया है.