logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कलमना के पास पटरी से उतरी कोयला ले जाती माल गाड़ी, यातायात हुआ प्रभावित


नागपुर: कोराडी थर्मल पावर प्लांट के लिए कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे नागपुर के पास कलमना रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। यह हादसा दोपहर डेढ़ बजे के आसपास हुई।  हादसे के चलते कुछ देर के लिए नागपुर - हावड़ा रूट कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने ऐतिहातन ट्रेनों को कुछ मिनट के लिए रोक दिया गया।

मिली जानकारी, दोपहर के समय कलमना स्टेशन से कोराडी पावर प्लांट के लिए जाने वाली माल गाड़ी के पांच डब्बे पटरी से उतर कर अलग हो गए। ट्रेन में कोयला से भरे 58 वैगन थे। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत दक्षिण-पूर्व -मध्य रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुरुस्ती का काम शुरू कर दिया। हालांकि, इस हादसे में अन्य कोई भी लाइन प्रभावित नहीं हुई। जिससे पैसेंजर ट्रेन के संचालन में कोई दिक्कत नहीं आई। 

अन्य लाइन न हो प्रभावित रखा ख्याल

दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक रवीश कुमार सिंह ने बताया कि, इस हादसे में केवल कोराडी बिजली संयंत्र की ओर जाने वाली रेलवे लाइन प्रभावित हुई है। विभाग ने दुरुस्ती काम शुरू कर दिया है। अन्य रेलवे लाइनें प्रभावित नहीं होंगी। इसका ख्याल रखा गया। इस वजह से नागपुर से हावड़ा रूट की ट्रेनें ज्यादा लेट नहीं हुईं।