logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जिम ट्रेनर ने शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध, अश्लील फिल्म बनाकर करता था ब्लैकमेल 


नागपुर: हुडकेश्वर पुलिस थाने में 29 वर्षीय युवती ने जबरन शारीरिक संबंध बनाये जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के अनुसार पीड़िता हुडकेश्वर इलाके में एक जिम में जाया करती थी. जहां उसे आरोपी 34 वर्षीय रविकांत धार्मिक मिला। रविकांत जिम में ट्रेनर था। इस दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हो गई कुछ दिनों के बाद दोस्ती से होते होते बात प्रेम तक पहुंच गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता ने बताया की 34 वर्षीय आरोपी ने उसके साथ ये सब शादी करने के वादे के साथ किया था। आरोपी ने पीड़िता को बताया था की वो कुंवारा है लेकिन जब उसके शादीशुदा होने की हकीकत सामने आयी तो पीड़िता के पैरो तले ज़मीन ही ख़िसक गई। आरोपी की शादी पहले ही हो चुकी है उसे एक बच्चा भी है। लेकिन इस बात को छुपाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ सीताबर्डी इलाके में श्री ब्रम्हदल सेवा मंडल में शादी भी की थी। 

पीड़िता लगातार आरोपी को शादी के करने के लिए कह रही थी लेकिन वो हर बार टालमटोल करता रहा.इसके बाद तो हद ही हो गयी। पीड़िता को जब आरोपी की शादी की बात पता चली तो उसने आरोपी से इस संबंध में पूछा तब आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी की उसके पद दोनों के द्वारा बनाये गए शारीरिक संबंध की वीडियो रिकॉर्डिंग है अगर वह मामले को ज्यादा तूल देगी तो वह उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर देगा। आरोपी के गैरइरादों का पता चलते ही पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फ़िलहाल आरोपी की तलाश कर रही है।