logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में 27 से 29 मई तक चलेगी ‘लू’, नागपुर और अमरावती के लिए येलो अलेर्ट जारी


नागपुर: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों के दौरान विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति महसूस की गई है। विदर्भ के यवतमाल जिले में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने 27 से 29 मई तक विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना जताई है।

इन दिनों न केवल विदर्भ बल्कि देश के अधिकांश इलाके में भीषण गर्मी है।  सूर्यदेव के प्रकोप से तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। तेज धूप और उमस की वजह से लोगों का हाल बेहाल है।  

विदर्भ में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन के समय तो सूर्य देव का प्रकोप कुछ ऐसा है कि लोगों के लिए अपने घर से बाहर निकल पाना भी मुश्किल है। केवल दोपहर ही नहीं बल्कि सुबह के 8-9 बजे ही धुप इतनी तेज रहती कि घर के बाहर निकलने से पहले लोगों को सोचना पड़ रहा, जबकि शाम के वक्त सूर्य ढलने के बाद भी गर्म हवाओं का असर ऐसा रह रहा कि गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही।

विदर्भ में अकोला, यवतमाल और चंद्रपुर जिले में इन दिनों सबसे अधिक गर्मी है।  अकोला और यवतमाल में तो तापमान लगातार 45 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है।  मौसम विभाग ने अकोला यवतमाल और चंद्रपुर जिले के हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक सूर्य देव गर्मी से राहत देने वाले नहीं है। जबकि नागपुर और अमरावती में भी हीट वेव का येलो अलर्ट है।