logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गर्मी ने उपराजधानी में मचाया कहर, 48 घंटे में लू लगने से 10 लोगों की मौत


नागपुर: उपराजधानी (Nagpur) सहित विदर्भ (Vidarbha) में गर्मी ने कहर मचाया हुआ है। तमाम 11 जिलों में सूरज देवता अपना कहर बरपा रहे हैं। जिसके कारण जनता की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं जब से नौतपा शुरू हुआ है परेशानी और बढ़ गई है। बीते 48 घंटे में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लू लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें अकेले छह लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है।

नागपुर में लगातार गर्मी बढ़ रही है।  तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से दोपहर के समय सड़कें भी सुनसान होने लगी है। गर्मी का आलम ये है कि, शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं की थपेड़े चल रहे है और रात में भी राहत नहीं मिल रही। जबकि सुबह के समय भी सूर्योदय के साथ ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। गर्मी से अब न सुबह सुकून मिल पा रहा है और न ही रात में। 

इस भीषण गर्मी में नागपुर में उष्माघात से लगातार लोगों की तबियत बिगड़ रही। शहर में 48 घंटे के भीतर 10 लोगों की उष्माघात से मौत हो गई।  बुधवार को एक ही दिन में ६ लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इनमें से अधिकांश लोग सड़क किनारे और फुटपाथ पर रहने वाले है।  शहर के सदर पुलिस थाना अंतर्गत, तो पांचपावली, कलमना, अजनी और नविन कामठी में छह लोगों की मृत्यु हुई है।  

जिले का तापमान 45 डिग्री को किया पार 

नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। नौ तपे के दूसरे दिन जहां नागपुर का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म क्षेत्र रहा। वहीं मंगलवार को भी इसी तरह का तापमान बना रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार, विदर्भ के तमाम जिलों में गर्म हवाएं चल सकती है। विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।