logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुंबई में हुई भारी बारिश से चरमराई व्यवस्था, नागपुर-मुंबई एयरपोर्ट व स्टेशन पर फंसे यात्री, दो फ्लाइट कैंसिल, दो के समय में बदलाव


नागपुर: रविवार रात से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई। इसकी वजह से पूरी मुंबई की व्यवस्था चरमरा गई है। इसका असर नागपुर-मुंबई, और मुंबई-नागपुर के बिच हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ा है।

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण मुंबई से 50 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इन उड़ानों में नागपुर-मुंबई और मुंबई-नागपूर हवाई रूट भी शामिल है। एयरलाइन कपंनी इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E804 मुंबई-नागपुर और 6E806 नागपुर-मुंबई को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाइट 6E5132 मुंबई-नागपुर को 4 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरनी थी, लेकिन यह फ्लाइट मुंबई से 5 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भर कर नागपुर में तय समय से 45 मिनट की देरी यानी 7 बजकर 10 मिनट पर लैंड हुई।  

वहीं, 6E622 नागपुर-मुंबई फ्लाइट को अपने निर्धारित समय शाम 6 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरनी थी। हालांकि यह फ्लाइट नागपुर से रात 7 बजकर 35 मिनट पर टेक ऑफ हुआ, और मुंबई में 30 की मिनट की देरी से यानी 9 बजे लैंड हुआ। 

भारी बारिश का असर फ्लाइट के साथ ही ट्रेनों पर भी पड़ा है। मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन ने छूटने वाली 15 से अधिक ट्रैन के समय में बदलाव किया गया है। इनमें मुंबई से नागपुर और हावड़ा रूट पर जाने वाली ट्रेनों की संख्या अधिक है। इनमें मुंबई-भुनेश्वर, सीएसटी-हावड़ा, मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, मुंबई-बल्लारशाह नंदीग्राम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 2 से 3 घंटे की देरी से चली। रेलवे का कहना है भारी बारिश के बाद ट्रैक पर पानी भरा हुआ है, जिसकी निकासी के बाद ट्रेन अपने तय समय पर चलेगी।  

देखें वीडियो: