logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Saoner: अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत


नागपुर: सावनेर थाना क्षेत्र में अदानी कंपनी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्शन के लिए दोस्तों के साथ जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी को मानेगांव फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार 26 मई सुबह करीब 6 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो वाहन जामसावली की ओर जा रही थी। इसी दौरान मानेगांव फ्लाईओवर पर गाड़ी ने सामने चल रहे अज्ञात वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यवतमाल निवासी २२ वर्षीय समर्थ विनोद कुम की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही सावनेर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सावनेर शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने समर्थ को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।