logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस केवल पोस्टर में बचेगी, संगठन को लेकर पूर्व मंत्री सुनील केदार जताई चिंता


नागपुर: संगठन दूकान में नहीं मिलता। संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा विचार किया जाना चाहिए। जहां-जहां मौका मिले वहां लोगों को जोड़कर इसे मजबूत किया जाना चाहिए। हमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। लेकिन अगर ऐसा ही चलता रहा और मजबूत नहीं कर पाए तो एक समय ऐसा आएगा की कांग्रेस पार्टी केवल चुनाव के समय लगने वाले पोस्टरों में दिखेगी। रविवार को शिक्षक चुनाव में प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री सुनील केदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

शिक्षक चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी ने विदर्भ शिक्षक माध्यमिक संघ के सुधाकर अडबाले को समर्थन दिया है। वहीं रविवार को आडबाले ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज एक सभा का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केदार ने यह बात कही।

पूर्व मंत्री ने कहा, "अपनी विचारधारा और पार्टी को मजबूत करने के लिए चुनाव केबाद अहम् है। अगर इस माध्यम का उपयोग केवल अपने और अपनी सफलता के लिए किया गया तो पार्टी को बड़ा नुकसान होता है। न पार्टी रहेगी और न ही उसके विचार।" उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा कि, "हम कहते हैं संगठन कहां है। संगठन कहां है। अरे संगठन ऐसे ही तैयार होता है।

कार्यकर्ताओं को पेशन देने से नहीं बिगड़ता बजट

पुरानी पेंशन को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए केदार ने कहा, "सत्ता में रहने वालों से सवाल पूछा जाना चाहिए कि, करमचियों और अधिकारीयों को पुरानी पेंशन देने में आप की आर्थिक स्थित ख़राब हो जाती है। वहीं बिना किसी नियम और कानून के कार्यकर्ताओं को पेंशन दी जाती है उससे सरकार का बजट नहीं बिगड़ता क्या?"