logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग में अगर तेज वाहन चलाया तो लेना होगा 30 मिनट का समुपदेशन


नागपुर:समृद्धि महामार्ग पर हादसों पर काबू पाने के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग के लिए परिवहन विभाग (RTO )  को 10 वाहन उपलब्ध कराने के साथ ही तेज गति से वाहन चलाने वालों के लिए 30 मिनट की काउंसिलिंग अनिवार्य करने पर सहमति बनी.बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रत्येक इस महामार्ग के तहत आने वाले सभी आरटीओ से जानकारी ली. साथ ही समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटना के संभावित कारणों के बारे में भी चर्चा की गई.इससे पहले वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में यह सामने आया की  यह हाईवे इंडियन रोड कांग्रेस के मापदंड के अनुसार तैयार है और इस पर कोई ब्लैक स्पॉट ( एक्सीडेंट स्पॉट) नहीं है.इसलिए इसमें जो दुर्घटनाएं हुई है उनमे अधिकतर मानवीय गलतियों के चलते हुई हैं.जो निर्णय लिया गया है उसके अनुसार अगर कोई इस मार्ग पर  तेज गति से वाहन चलाते पाया जाता है तो उसे 30 मिनट की अनिवार्य काउंसलिंग दी जाएगी। काउंसलिंग के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही वाहन के मालिक की ड्राइविंग स्किल्स का परीक्षण किया जाएगा और ई-शपथ लेकर उसका प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा किये जाने के बाद ही समृद्धि महामार्ग में अगली  यात्रा की जा सकती है। आरटीओ के दस्ते को पेट्रोलिंग के लिए 10 नए वाहन दिए जाएंगे। जो स्पीड गन और अन्य उपकरण से लैस होंगे।