logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Illegal Billboard: अवैध होर्डिंग के खिलाफ मनपा ने कसी कमर, आज से शुरू किया ड्रोन सर्वे


नागपुर: मुंबई के घाटकोपर में हुए हादसे के बाद नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) ने शहर के अंदर अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई करने की शुरुआत कर दी है।  इस कार्रवाई के तहत जिन जगहों या ईमारतो में अवैध तरीके से होर्डिंग लगाई गई है उन्हें हटाया जा रहा है। इसी क्रम में मनपा ने गुरुवार को अवैध होर्डिंग के खिलाफ ड्रोन सर्वे (Drone Survey) शुरू कर दिया है। 

ज्ञात हो कि, सोमवार को मुंबई में बारिश के साथ तेज हवाएं चली। जिसके कारण घाटकोपर स्थित एक 120 मीटर लंबा बिलबोर्ड गिर गया। होर्डिंग पेट्रोल पम्प के ऊपर गिरा जिसके कारण वहां खड़े 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जांच करने पर पता चला की होर्डिंग अवैध था। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई के अंदर आने वाले सभी होर्डिंग के ऑडिट करने की बात कही।