logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रेप के मामले में अदालत की अहम टिप्पणी: बलात्कार सिर्फ शरीर पर नहीं जीवन भर का घाव है


नागपुर: बलात्कार के मामले में मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने एक अहम टिप्पणी की है.दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने यह कहते हुए राहत देने से इनकार कर दिया की दुष्कर्म सिर्फ शरीर पर नहीं बल्कि जीवन भर का घाव है.एक मैट्रिमोनियल साइट पर मिली युवती को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 24 वर्षीय युवक को सजा से राहत देने से  नागपुर खंडपीठ ने  इनकार कर दिया है। निचली अदालत ने भी आरोपी को दोषमुक्त करने से इनकार किया था इसी फैसले को हाई कोर्ट ने भी कायम रखा है। अपने फैसले में हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण राय दी है। कोर्ट के अनुसार इस प्रकार प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित करना युवती के शरीर पर नहीं, उसके मस्तिष्क और पूरे जीवन पर घाव दे जाता है। 

यह मामला वर्ष 2021 में शहर के सदर थाने में दर्ज हुआ था। आरोपी 24 वर्षीय युवक का एक मैट्रिमोनियल साइट पर 21 वर्षीय युवती से संपर्क हुआ। पीड़िता की शिकायत थी कि, आरोपी ने उससे विवाह करने के बहाने नजदीकियां बढ़ाई और करीब एक वर्ष तक उसके साथ संबंध रखा, लेकिन फिर विवाह को नजरअंदाज करने लगा। युवती के जोर देने के बाद युवक ने स्पष्ट कर दिया कि, उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं है, इसलिए वह विवाह नहीं कर सकता। इसी के चलते युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.