logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: कन्हान में कुत्तों ने एक महीने में 90 लोगों को बनाया अपना शिकार


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाली कन्हान नगर परिषद प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों सहित सूअरों की रोकथाम नहीं करने के कारण क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बाढ़ आई हुई है, जिसके चलते मात्र 31 दिनों में कुत्तों ने 90 नागरिकों को अपना शिकार बनाया है.

कन्हान नगर परिषद प्रशासन के द्वारा कुत्तों एवं सूअरों को पकड़ने का कार्य निजी संस्था को दिया गया था. संस्था के द्वारा कितने कुत्तों एवं सूअरों को पकड़ा गया. इस आशय की फाईल ही कन्हान नगर परिषद कार्यालय से चोरी हो गई है. 

सुत्रों के अनुसार, एक कुत्ता या सुवर पकड़ने पर नगर परिषद प्रशासन द्वारा 900 रुपए का भुगतान किया जाता था. इसके बाद भी 1 अप्रैल 2025 से 1 मई 2025 के बीच आवारा कुत्तों ने 90 नागरिकों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, सूअरों के कारण भी नागरिक दुर्घटना का शिकार हुए हैं.