logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नीट यूजी के रिवाइज्ड रिजल्ट में शहर के दो छात्र टॉपर लिस्ट से बाहर, सुभान सेनगुप्ता ही रख पाए अपनी रैंकिंग कायम


नागपुर: शुक्रवार को एनटीए ने नीट यूजी का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछली बार 4 जून को घोषित परिणामों में देशभर से कुल 67 बच्चों को आल इंडिया स्तर पर पहली रैंक मिली थी। इनमें नागपुर के तीन 3 छात्र शामिल थे। 52 दिन बाद रिवाइज्ड रिजल्ट में देश भर से 17 बच्चे ही पहली रैंक पर हैं. लेकिन हैरानी की बात है की ताजा परिणामों में नागपुर के 3 में से 2 छात्र टोपर लिस्ट से बाहर हो गए हैं। 

पिछले रैंक 1 टॉपर्स की लिस्ट में नागपुर के वेद सुनील कुमार शेंडे का नाम था, लेकिन रिवाइज्ड नीट यूजी रिजल्ट में उनकी 25वीं रैंक आई है। उन्होंने 720 में 715 मार्क्स हासिल किए है। उनके 99.99 पर्सेंटाइल आए हैं। 

हालांकि इससे पहले उन्होंने 720 में से 720 अंक हासिल किए थे। वेद के साथ कृष्णमूर्ति को भी अपनी टॉप रैंक गवानी पड़ी है। उन्हें भी पिछली बार 720 अंक मिले थे। लेकिन री-नीट के चक्कर में कृष्णमूर्ति के अंक भी कम हुए है। 

दूसरी तरफ सुभान सेनगुप्ता ही अपनी आल इंडिया पहली रैंक बरक़रार रखने में सफल रहे है। इससे पहले जून में घोषित परिणामों में भी सुभान अव्वल रहे थे। इस बार भी वह एक नंबर की पोजीशन पर कायम है।