logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

साइंस कांग्रेस में इसरो की स्पेस ऑन व्हील्स बस आकर्षण का केंद्र बनी


नागपुर:भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी ISRO ने देश के कई अंतरिक्ष मिशनों को सफलतापूर्वक लागू कर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। इसरो और इसके काम की जानकारी आम नागरिकों को देने के लिए नागपुर में मंगलवार से शुरू हुई  108 वी इंडियन साइंस कांग्रेस में स्पेस ऑन व्हील्स बस लगाई गई है जो यहां पहुंचने वाले लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

इस बस  के जरिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मिशन और अब तक की अंतरिक्ष यात्रा की जानकारी दी गई है। इसमें हमें चंद्रयान-1 मिशन, मंगलयान मिशन, अंतरिक्ष में छोड़े गए विभिन्न उपग्रहों और इसरो की अब तक की सभी अंतरिक्ष यात्रा देखने को मिलेगी। चंद्रयान और मंगलयान मिशन को अंजाम देने का वैज्ञानिक तरीका, मिशन के बारे में जानकारी और इस मिशन को अंजाम देने में आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही इस यान में लगे स्क्रीन के माध्यम से इसरो की स्थापना से लेकर अब तक की अंतरिक्ष यात्रा का विस्तृत विवरण दिया गया है। आईआरएस उपग्रह द्वारा दुनिया के कुछ शहरों की तस्वीरें ली गई हैं, बस में यह भी दर्शाया गया है अंतरिक्ष वास्तव में  कैसे दिखता हैं। 
स्पेस ऑन व्हील्स को  विज्ञान सम्मेलन में शामिल किये जाने का  उद्देश्य आम जनता को इसरो के बारे में जागरूक करना है। खासकर युवाओं में विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास है। खगोल वैज्ञानिक जयति विजयवर्गीय ने बताया कि यह बस देश की सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रदर्शनियों में से एक है।