logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर सहित पूरे विदर्भ में जमकर हो रही बारिश, गोंदिया भंडारा में नदी नाले उफान पर


नागपुर: नागपुर शहर आज सुबह से जोरदार बारिश हो रही है. सुबह करीब सात बजे से शुरू रिमझिम बारिश एक दो घंटे बाद तेज हो गई और जमकर बरसी। इसके साथ ही  पूर्वी विदर्भ के गोंदिया और भंडारा जिले में पिछले 2-3 दिनों में जोरदार बारिश हुई है। लगातार हो रही इस बारिश से सभी नदी नाले उफान पर हैं।  

गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील में जोरदार बारिश होने से इटियाडोह डैम  ओवरफ्लो हो गया है। इस डैम के  ओवरफ्लो होने का इंतजार आखिरकार अब खत्म हो गया है। इस डैम के ओवरफ्लो होने से जिले के किसानों की सिंचाई समस्या का समाधान हो गया है। 

पिछले सप्ताह हुई बारिश के कारण इस डैम में जल भंडारण 97 प्रतिशत तक पहुंच गया था। जिससे इस डैम के ओवरफ्लो होने की आशंका थी। इस डैम  के ओवरफ्लो हो जाने के कारण नदी के किनारे के गांवों और नदी से आवागमन करने वालों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों को नदी  के किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी है।  

ऐसे ही भंडारा जिले में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और गोसेखुर्द बांध का भी जलस्तर तेजी से बढ़ने से बाँध के सभी 33 नंबर गेट खोल दिए गए है। ऐसे में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

देखें वीडियो: