logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कन्हान में बड़ा हादसा, ऑटो और बस में जोरदार टक्कर, दो जवानों की मौके पर मौत


नागपुर: जिले के कन्हान में बड़ा हादसा हो गया। जहां ऑटो और बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार दो सैनिकों की मौत हो गई। वहीं ड्राईवर सहीत सात सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार शाम छह बजे कन्हान नदी पर बने पुलिया पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी कामठी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि, ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

मृतक जवानों की पहचान विघ्नेश जी, धीरज रॉय, शेखर जाधव (26) के रुप में हुई है। सभी जवान ट्रेनिंग के लिए कामठी स्तिथ छावनी में आएं थे। मिली जानकारी के अनुसार, सभी जवाब ऑटो से जा रहे थे। जैसे ही ऑटो कन्हन नदी पर बने पुलिया पर पहुंचा तो सामने से आ रही पवन ट्रैवल्स की बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय ऑटो और बस दोनों रफ्तार में थे। 

हादसा इतना भीषण था कि, ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सभी आठ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अन्य घायल जवानों की पहचान दीन प्रधान, कुमार पी, शेखर जाधव, अरविंद, मुरुगन और नागरत्नम के रूप में हुई है। उसने बताया कि कैम्पटी के एक अस्पताल में भर्ती कुमार पी और नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज करा रहे नागरत्नम की हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में शामिल ऑटो चालक शंकर खरकबान की भी हालत गंभीर है।

नागपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर कैम्पटी स्थित सेना के गार्ड रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरसी) के कुल 15 जवान दो ऑटो में सवार होकर खरीदारी करने कन्हान गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी कामठी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बस सहीत चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे के कारण राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे के बाद यातायात सुचारू हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरु कर दी है।