logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जड्डू की फिरकी में फंसे कंगारू, पांच विकेट लेने के बाद रविंद्र बोले- अपनी गेंदबाजी से हूँ खुश


नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जा रहा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले गए पहले टेस्ट मैच का पहला दिन टीम इंडिया की ओर से खेला गया। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए थे। दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागपुर की पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया।

रवींद्र जडेजा ने कहा, "गेंदबाजी करके मुझे अच्छा लगा। लय थी और मैं टेस्ट सीरीज के लिए क्या तैयारी कर रहा था, गेंद हाथों से अच्छी तरह निकल रही थी। अच्छी लाइन और लेंथ अच्छी थी। क्योंकि विकेट पर ज्यादा उछाल नहीं था, मैं विकेट टू विकेट गेंदबाजी कर रहा था। बाउंस की कमी से बोल्ड होने और lbw होने की संभावना बढ़ जाएगी, जैसा कि Lakily के साथ हुआ था। इसलिए मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं।"

रवींद्र जडेजा ने पहले दिन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 22 ओवर फेंके। उन्होंने 47 रन देकर 5 विकेट लिए। 8 ओवर मेडन रहे। जडेजा के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए हैं। शमी और सिराज को 1-1 विकेट मिला।

मैच की बात करें तो नागपुर में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा रहा. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 177 रनों पर आउट कर दिया। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलकर टीम को पहले दिन का खेल खत्म होने तक 77 रनों के पार पहुंचा दिया है। केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा 56 रन बनाकर नाबाद हैं।