logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद में साजिश का जताया अंदेशा, कहा- होनी चाहिए जांच


नागपुर: महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद दिन बी दिन बढ़ता जारहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बयान से शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रदर्शन तक पहुंच गया है। दोनों राज्यों के बीच शुरू विवाद पर पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने साजिश का आदेश जताया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, मौजूदा विवाद नैसर्गिक है या जान बूझकर इसे खड़ा किया गया है इसकी जांच करनी चाहिए।" बुधवार को मंत्री नागपुर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से पूछे सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।

मुनगंटीवार ने कहा, "मौजूदा समय में यह विवाद सुप्रीम कोर्ट में हैं, इसलिए इसपर बोलना ज्यादा सही नहीं रहेगा।  राज्यों का गठन के समय मराठी भाषी लोगों ने उस क्षेत्र को कर्नाटक से महाराष्ट्र में शामिल करने की मांग की थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तब से यह विवाद जारी है। लेकिन पिछले दिनों हमने देखा किस तरह राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे हवा देने का काम किया है, ऐसा दिखाई दे रहा है।"

पर्यावरण मंत्री ने कहा, "पिछले दिनों नासिक के कुछ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनके गांव गुजरात में शामिल करने की मांग की। वहीं बेलगाम में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का नाम सामने आया था। इसी को देखते हुए इसकी जांच की जानी चाहिए कि, मौजूदा विवाद सही है यह जान बूझकर खड़ा किया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "भले ही कोई यह साजिश रचकर कर रहा होगा तो हम उसे कामयाब नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ऐसे लोगों को समाप्त करने में सक्षम है।"

गुंडागर्दी नहीं चलेगी

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर राज्य के नागरिकों और ट्रकों पर हुए हमले पर मुनगंटीवार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इसको लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ फ़ोन पर बात की और सारी चीजे क्लियर कर दिया है कि, गुंडा गर्दी नहीं चलेगी।" उन्होंने कहा कि, "अगर कोई गुंडा गर्दी कर के कोई भी मराठी लोगों को नुकसान पहुंचाने का सपना देख रहा होगा तो उसके सपनों को हम समाप्त कर देंगे।"