logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खिंडसी तालाब बनता रहा जा रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, फिर एक 37 वर्षीय ने की आत्महत्या


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील अंतर्गत आने वाला खिंडसी तालाब इन दिनों सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है, जिसमें 3 माह में 7 से अधिक युवाओं ने इस तालाब में कूद कर आत्महत्या की है। गुरूवार को भी एक और 37 वर्षीय युवक के द्वारा तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामटेक थाना अंतर्गत महात्मा फुले वार्ड रामटेक निवासी 37 वर्षीय युवक राकेश हनुमान राखुंडे के द्वारा खिंडसी तालाब में कूद कर आत्महत्या करने के बाद पानी में तैरते हुए शव को देखकर नागरिकों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस एवं वाइल्ड लाइफ चैंलेजर के कार्यकर्ताओं ने शव को बाहर निकाला। 

शव विच्छेदन के लिए रामटेक उपजिला रूग्णालय भेजा गया, जहां से शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आकास्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।