logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मैच के पहले साईं मंदिर पहुंचे केएल राहुल, टीम की जीत का मांगा आशीर्वाद


नागपुर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाने वाली है। जिसका पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन के जामठा मैदान में खेला जाने वाला है। मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रलिया की टीम उपराजधानी पहुंच चुकी हैं और जमकर नेट पर पसीना बहा रहीं हैं। मैच के पहले इतने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल वर्धा रोड स्थित साई मंदिर पहुंचे। राहुल अकेले ही साई के दरबार में पहुंचे और दर्शन किये।

राहुल के मंदिर आने की खबर पहले ही मंदिर प्रबंधन को दे दी गई थी। राहुल के मंदिर पहुंचते ही सीधे वह साई दरबार में पहुंचे और पहले मैच में भारत की जीत का आशीर्वाद मांगा। दर्शन करने के बाद राहुल सीधे रेडिसन होटल के लिए निकल गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे।