logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्टाम्प पेपर पर लिखकर देने को तैयार, नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने किस बात को लेकर कही यह बात


नागपुर: विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार 19 दिसंबर से शुरू होने वाला है। इस सत्र में शामिल होने के लिए तमाम विपक्षी दलों के नेता नागपुर पहुंच चुके हैं। सत्र के पहले सभी विपक्षी नेताओं ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान पत्रकारों ने कोरोना के समय विदर्भ के साथ विकास निधि में कटौती करने और पैसे नहीं  देने को लेकर सवाल किया। जिस पर भड़कते हुए नेता प्रतिपक्ष अडिजत पवार ने कहा कि, कौन कह रहा है ये, मैं स्टाम्प पेपर पर लिखकर देने को तैयार हूँ। कोरोना के समय न हमने डीपीसी फण्ड में न कटौती की और न ही विधायक निधि में। उस समय हमने पैसा कम करने के बजाय बढ़कर दिया।"

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "जितना पैसा हमने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हमने दिया है, उतना पैसा किसी और ने नहीं दिया। विधायक निधि हो, डीपीसी फण्ड हो वह सब पैसा बढाकर दिया है। पहले जो विधायक निधि एक करोड़ थी उसे बढाकर पांच करोड़ किया है। अगर हिम्मत होगी तो मौजूदा सरकार इसे बढाकर पांच करोड़ रूपये कर के दिखाए।