logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग पर खेत की बाड़ में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू; गोरेवाड़ा ट्रांजिट सेंटर में किया गया भर्ती


नागपुर: जिले में बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग (Balasaheb Thackeray Samrudhhi Mahamarg) पर वायफल टोल प्लाजा (Waifal Toll Plaza) के पास फंसे हुए एक तेंदुए (Leopard) को वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। तेंदुआ वन्यजीवों के लिए बनाए गए अंडरपास से सटे एक खेत की बाड़ में फंस गया था।

घटना की सूचना मिलते ही गोरेवाड़ा (Gorewada) स्थित ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर (Transit Treatment Center) से पूरी बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। तेंदुए को बचाव उपकरणों की मदद से उसके अगले पैरों और गर्दन को ठीक करने के बाद समृद्धि मार्ग स्थित एम्बुलेंस में लाया गया। तेंदुए को मामूली चोटें आने के कारण उसे उपचार के लिए ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती कराया गया है।