logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

लोकसभा और विधानसभा की तरह शिक्षक चुनाव भी हुआ महंगा, उम्मीदवार खूब बहा रहे पैसा


नागपुर: अभी तक कहा जाता था की लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ना बहुत महंगा पड़ता है, चुनाव में करोडो रूपये खर्च करना पड़ता है। उसके बावजूद जीतेंगे या नहीं ये तय नहीं है। लेकिन अब शिक्षक चुनाव भी बेहद महंगा हो गया है। खर्च कोई कोई सीमा नहीं होने के कारण उम्मीदवार बड़ी संख्या में पैसा खर्च कर रहे हैं। 

विधान परिषद चुनाव में खर्च की  कोई सीमा नहीं 

लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय स्वशासन निकायों के चुनावों में, उम्मीदवारों को संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करना आवश्यक है, इसी तरह, चुनाव आयोग द्वारा व्यय की सीमा निर्धारित की जाती है। उसके लिए रोजाना के खर्च का ब्योरा चुनाव कार्यालय में जमा करना होगा। लेकिन विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशियों को सिर्फ वेल्थ स्टेटमेंट जमा करना होता है। लेकिन उनके लिए खर्च की कोई सीमा नहीं है।

बैठकों के लिए खर्च हो रहा पैसा 

नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पूर्वी विदर्भ के छह जिले शामिल हैं। आम चुनाव के विपरीत, कोई प्रचार नहीं होता है, मतदाताओं से सीधे संपर्क करने पर जोर दिया जाता है। इसके लिए बैठकें और सभाएं आयोजित की जाती हैं। देखा जा रहा है कि इस पर बड़ी रकम खर्च की जा रही है।

करोड़ो खर्च कर रहे उम्मीदवार

स्कूल-कॉलेजों से वोट लेने के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न गुटों से ''बातचीत'' चल रही है। अन्य चुनावों के विपरीत, कार्यक्रम आयोग द्वारा निर्धारित नहीं किया गया है, और दैनिक व्यय विवरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है, इसलिए उम्मीदवार खर्च करने के लिए स्वतंत्र हैं। एक अनुमान के मुताबिक प्रत्याशी चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च किया है।