logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र में मतदान समाप्त; बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को लिखा भावनात्मक पत्र, कहा - चार जून को मिलकर मनाएंगे जश्न


नागपुर: पांचवें चरण के मतदान के साथ महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) संपन्न हो गया। पांचवें चरण के तहत राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसी के साथ राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव समाप्त हो गए। राज्य में चुनाव खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कार्यकर्ताओं को भावनात्मक पत्र लिखा है। चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत की प्रशंशा करते हुए बावनकुले ने चार जून को मिलकर जश्न मनाने की बात कही।

बावनकुले ने क्या लिखा अपने पत्र में?


पांच चरणों में हुआ मतदान

राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान हुआ, जिसमें पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ। इसके बाद 26 अप्रैल सात, 13 और 20 मई को मतदान हुए। वहीं चार जून को चुनावी परिणाम सामने आएंगे। ज्ञात हो कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा शिवसेना नीत गठबंधन ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी।