logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लगी आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर हुई ख़ाक


नागपुर: नागपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई है। आग तीसरी मंजिल स्थित लेखपाल कार्यालय में दोपहर 3. 45 मिनट पर लगी। जानकारी मिलते ही अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। इस आग में कोई जीवित हानि तो नहीं हुई परंतु कुछ महत्वपूर्ण फाइलों के जलने की प्राथमिक जानकारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया इसकी जांच की जा रही है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने का प्राथमिक अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है।

नहीं बजा फायर अलार्म 

सैकड़ो करोड़ रुपए खर्च कर बने इस पुलिस कार्यालय में सुरक्षा को लेकर कितनी लापरवाही बर्ती जा रही है। इसी से समझा जा सकता है, उद्घाटन हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक इस बिल्डिंग को अग्निशमन विभाग की तरफ से एनओसी नहीं मिली है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, जब बिल्डिंग के तीसरे माले में आग लगी तो पानी और अन्य इमरजेंसी शुरू हो गई, लेकिन फायर अलार्म नहीं बजा। 

110 करोड़ लकी लगत से हुआ है निर्माण 

राज्य सरकार ने 110 करोड़ खर्च कर नागपुर स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय का निर्माण कराया है। जिसका उद्घाटन तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार और गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल के हाथों द्वारा किया गया था। इस मुख्यालय में एक टॉवर पर नागपुर तो दूसरे टावर में नागपुर ग्रामीण पुलिस का कार्यालय है। निर्माण के समय दावा किया गया था यह बेहद आधुनिक है और सभी सुरक्षा उपायों से परिपूर्ण है, लेकिन हकीकत यह है कि, लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दोनों छठे माले की छत निचे गिर गई थी। ग़नीमत यह रही कि, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय निचे कोई नहीं था।