logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हिंगना एमआईडीसी में बड़ा हादसा; कटारिया एग्रो में लगी भीषण आग, तीन की मौत


नागपुर: हिंगना एमआईडीसी में बढ़ हादसा हुआ है। कटारिया एग्रो कंपनी में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, वहीं तीन गंभीर घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं, काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस समय आग लगी उस समय करीब 15 कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। शुरूआती जांच में इलेक्ट्रिक केबल में ब्लास्ट होने के कारण यह आग लगने की बात कही जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कटारिया एग्रो कंपनी में जानवरों के लिए भूसा बनाया जाता है। इसी के साथ यहाँ बायोगैस का भी निर्माण किया जाता है। कंपनी में दो शिफ्ट में काम किया जाता है। हर शिफ्ट में 15-15 लोग काम करते हैं। सोमवार को रोजाना की तरह काम शुरू हुआ। इसी बीच सुबह 12 बजे के करीब अचानक कंपनी में आग लग गई। भूसा रहने के कारण देखते ही देखते आग ने पुरे परिसर में पसर गई। इसी के साथ पूरी फैक्ट्री में धुआं से भर गया। वहीं आसमान में धुंआ का गुब्बार दिखाई देने लगा। 

अचानक लगी आग से फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारी वहीं फंस गए और धुएं के कारण दम घुटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत एमआईडीसी पुलिस और अग्निशमन दल तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पंहुचा और आग को बुझाने का काम शुरू किया। धुंआ अधिक होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मशक्क्त के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। 

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया दुःख 

वहीं इस हादसे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुःख जताया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा, "फडणवीस ने तत्काल नागपुर के कलेक्टर से इस संबंध में समन्वय करने को कहा है और अब आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में 3 मजदूर घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फडणवीस ने अधिकारीयों को घायलों को तुरंत और अच्छा इलाज मुहैया कराने का निर्देश अधिकारीयों को दिया है।