logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों पर चला मनपा का डंडा, सतरंजीपुरा जोन में जब्त किए 38 भूखंड 


नागपुर: मार्च महीना पास आते ही मनपा विभाग की हाउसिंग टैक्स वसूली पथक ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घर/प्लाट टैक्स नहीं भरने वालों पर लगातार अपना डंडा चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मनपा ने संतराजीपुरा जोन में कार्रवाई की। इस दौरान मनपा अधिकारीयों ने 13 करोड़ रूपये के 32 भूखंडो को जब्त किया है। 

मनपा की कर वसूली विभाग ने पहली  कार्रवाई मौजा कलमना के गजाधर को-ऑपरेटिव सोसाइटी में सात करोड़ की कीमत वाली 31 भूखंडो को जब्त किया। इन प्लाट मालिकों पर मनपा के 28 लाख रूपये कर बाकी है। वहीं दूसरी कार्रवाई भी कलमना क्षेत्र में हुई। जहां कॉलिस्टो एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्वमित्वा वाली तीन एकड़ भूमि को जब्त करने की कार्रवाई, जिसकी कुल कीमत छह करोड़ आंकी गई। 

मनपा अधिकारियों ने सभी भूखंड मालिकों पर पांच दिन के अंदर टैक्स भरने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर जब्त भूखंडों की नीलामी करने की चेतावनी दी है।