logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गोलीबार चौक में भीषण आग: बिरयानी दुकान से उठी लपटों ने तीन दुकानों को चपेट में लिया, लाखो का नुकसान


नागपुर: नागपुर शहर में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला शहर के गोलीबार चौक परिसर का है, जहां शनिवार सुबह एक बिरयानी दुकान में लगी आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजकर 26 मिनट पर अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोलीबार चौक स्थित “फ्रेंड्स बिरयानी फ्राई कॉर्नर” नामक दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही गांजीपेठ और सुगत नगर फायर स्टेशन की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले फ्रेंड्स बिरयानी फ्राई कॉर्नर में लगी, जिसके मालिक मनीष वाजीराव बताए जा रहे हैं। आग तेजी से फैलते हुए पास स्थित “सोनाई मसाले” और “आकाश इलेक्ट्रिशियन” दुकानों तक पहुंच गई। सोनई मसाले दुकान के मालिक ज्ञानेश्वर हेडाऊ और आकाश इलेक्ट्रिशियन दुकान के मालिक किशन नयनवानी बताए जा रहे हैं।

आग बुझाने के दौरान बिरयानी दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे आग ने और भी भयानक रूप ले लिया। हादसे में दो दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, वहीं इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। यह भवन महादेव भाजीखाये नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है।

गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।