logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विधायक कृष्ण खोपड़े ने महाविकास अघाड़ी पर बोला हमला, कहा- उन्हें जनता का समर्थन नहीं यह साबित हुआ


नागपुर: शहर में महाविकास अघाड़ी सभा को लेकर विवाद दिनों-दिन बढ़ता जारहा है। सभा की जगह को लेकर महाविकास अघाड़ी और भारतीय जनता पार्टी आमने सामने हैं। एमवीए के नेता जहां दर्शन कॉलोनी मैदान में सभा लेने पर अडी हुई है। वहीं भाजपा सहित तमाम स्थानीय इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, "तीन दल मिलकर छोटे से मैदान में सभा लेने के लिए अड़े हुए हैं, इससे साबित होता है उन्हें जनता का समर्थन नहीं है।" इसी दौरान एमवीए को सद्बुद्धि आए इसके लिए भाजपा नेताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। 

खोपड़े ने कहा, "दर्शन कॉलोनी का मैदान जब से एनआईटी जब से अस्तित्व में आई है, इस मैदान को खेल के लिए किया जा रहा है। अभी तक किसी ने भी इसका उपयोग राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मैदान के साथ शहर भर में 113 मैदानों का विकास किया। इन्ही मैदानों मे से एक है दर्शन कॉलोनी का ग्राउंड है। इस मैदान का उपयोग यहाँ के खेल प्रेमी करते हैं। खासदार क्रीड़ा मोहत्सव के बाद से साहहर के युवा बड़ी संख्या में खेल के प्रति झुकाव् बढ़ा है और वह इन मैदानों में आकर खेलते हैं।"

महाविकास अघाड़ी को जनता का समर्थन नहीं

भाजपा विधायक ने कहा, "अगर उन्हें सभा लेनी है तो वह इस मैदान के सामने 25 एकड़ जगह खाली पड़ी हुई है। वहां सभा ले सकते हैं। कोई उनका नेता कहता है दो लाख लोग आएंगे। कोई कहता है एक लाख लोग आएंगे। वहीं एक नेता ने पत्र दिया कि, सभा में 10 हजार लोग आएंगे। विदर्भ से छह हजार और नागपुर से चार हजार लोग आएंगे। इससे साबित होता है कि, उन्हें जनता का समर्थन नहीं है। इन पर लोगों पर विश्वास नहीं है।"  

भगवान हनुमान उन्हें सत्बुद्धि दें

भाजपा विधायक ने कहा, "हमारी सभा को विरोध करना नहीं है। उनको जहां लेना है वहां ले। न हमें उससे कोई फर्क पड़ने वाला है। हमारा बस इतना कहना है कि, ये मैदान खेल के लिए हैं। यहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी खेलते हैं। इसी के साथ मेरा महाविकास अघाड़ी के नेताओं से आवाहन है कि, यहां सभा कर मैदान को ख़राब न करें। मेरी हनुमान जी से प्राथनान है कि, वह उन्हें सद्बुद्धि दें।"