logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Darshan Colony Ground: तानाजी वानवे के दावे पर विधायक कृष्ण खोपड़े का पलटवार, लगाया बड़ा आरोप


नागपुर: दर्शन कॉलोनी मैदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी और महाविकास आघाडी आमने सामने हैं। वहीं इसी बीच मनपा में नेता प्रतिपक्ष रहे और कांग्रेस नेता तानाजी वानवे ने मैदान को लेकर बड़ा दावा किया। जिसके तहत यह मैदान खेल के लिए नहीं बल्कि गार्डन के लिए आरक्षित है। इसी के साथ इसका विकास उन्होंने किया है। वानवे के इस दावे पर पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने पलटवार किया है। उन्होंने पूर्व पार्षद के दावे को खारिज करते हुए जनता में भ्रम फ़ैलाने का आरोप लगाया। 

खोपड़े ने कहा, "इस मैदान में यहां जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जहां बड़ी संख्या में खिलाडियों ने इसमें भाग लिया। लेकिन कल यहाँ के पूर्व पार्षद ने मैदान को लेकर झूठ बोला। उसने कहा कि, यह मैदान खिलाडियों के लिए नहीं बल्कि गार्डन के लिए हैं। साथ ही इस मैदान का विकास उन्होंने किया है। जो पूरी तरह गलत है। मेरी चुनौती है कि, वह इसे साबित कर के दिखाए।"

मैदान पर कर के रखा था कब्ज़ा

तानाजी वानवे पर बड़ा आरोप लगाते हुए खोपड़े ने कहा, "जब इस मैदान का विकास किया जा रहा था तो उस पूर्व नगरसेवक ने मैदान के 25,000 स्क्वायर फ़ुट जगह पर कब्ज़ा करके के रखा हुआ था। बार-बार एनआईटी के अधिकारीयों ने उस नगरसेवक को उसका अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं हटाया। फिर आखिर में एनआईटी ने खुद तोड़कर अतिक्रमण को साफ़ किया।"

हमने किया मैदान का विकास

खोपड़े ने कहा, "पहले ये मैदान की हालत बेहद दयनीय थी यहां केवल गड्ढे ही गड्ढे थे। हमने इस का विकास किया। करोड़ रूपये खर्च कर यहाँ खिलाडियों के लिए चेंजिंग रूम बनाया। लेकिन, इसे तोड़ने का काम उसी पूर्व नगरसेवक ने किया। जब यहाँ चोरी हुई और रूम को तोडा गया। उसके पांच मिनट बाद ही ये पूर्व नगरसेवक वीडियो लाकर दिखाने लगा। सोचिये जिस मोहल्ले से चोरी हुई उन्हें नहीं पता की चोरी हुई, बल्कि इस पूर्व नगरसेवक को पता था। इससे साबित होता है कि, इस चोरी के पीछे इसी का हाथ है।

शिकायत करने के बजाय वीडियो वायरल किया

तानाजी वानवे पर तंज कस्ते हुए खोपड़े ने कहा, "कल वह पूर्व पार्षद अपनी पत्नी का बार-बार नाम ले रहा था, की मालू ताई-मालू ताई ने ये काम किया है। मेरा सवाल है जब सब काम मालू ताई ने किया तो तुमने क्या किया? " उन्होंने कहा, जब किसी मोहल्ले में कोई सरकारी वस्तुओं की चोरी होती है हम उसकी शिकायत पुलिस में करते हैं। लेकिन, उसने शिकायत करने के बजाय उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर रहा था।